Latest

धर्मांतरण रोकने के लिए एवं हिंदू मंदिरों धार्मिक संस्थाओं के अधिग्रहण को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार कानून बनाएं

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विश्व हिंदू परिषद प्रयाग विभाग के महत्वपूर्ण बैठक प्रभुदत्त ब्रह्मचारी आश्रम झूसी प्रयागराज में संपन्न हुई । बैठक में प्रयाग महानगर, यमुनापार, गंगापार, कौशांबी के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए । बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरपत सिंह ने कहा कि आज धर्मांतरण की समस्या एवं लव जिहाद की समस्या समाज में विकराल रूप ले ली है योजनाबद्ध तरीके से हिंदू समाज को कमजोर करने के लिए हिंदू विरोधी ताकतों द्वारा यह कुचक्र रचा जा रहा है । दिल्ली में हुई केंद्रीय प्रबंध समिति के बैठक में प्रमुख रूप से दो प्रस्ताव पारित हूंए जिसमें धर्मांतरण रोकने के लिए एवं हिंदू मंदिरों धार्मिक संस्थाओं के अधिग्रहण को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार कानून बनाएं । यह विषय पूरे देश के हिंदू समाज के पास पहुंचे संगठन का ऐसा प्रयास चल रहा है। आने वाले समय में संगठन स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रभावी रूप से प्रखंड स्तर पर हो 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम किया जाए। संगठन के अनेक आयामों धर्म प्रसार, गोरक्षा, समरसता के अनेक कार्यक्रम एवं एक प्रभावी कार्यक्रम हो ऐसा संगठन ने तय किया है । गोपाष्टमी के कार्यक्रम भी संगठन द्वारा किए जाएंगे । गीता जयंती के अवसर पर संगठन द्वारा शौर्य दिवस के कार्यक्रम होंगे मकर संक्रांति पर समरसता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । संगठन अपने अनेक आयामों के द्वारा हिंदू समाज के एकत्रीकरण एवं हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अनेक कार्यक्रम संगठन द्वारा किए जाएंगे । प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं से ग्राम स्तर पर संगठन की स्थिति के विषय में चर्चा की एवं खंड स्तर पर सत्संग एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित मिलन केंद्र के स्थापना के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की सबसे निचली इकाई खंड ही हमारे कार्य का आधार होना चाहिए। अगर संगठन गांव गांव पहुंच गया । तो हिंदू समाज के समक्ष खड़ी अनेक चुनौतियों का समापन अपने आप ही हो जाएगा अंत में प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश ने आए हुए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों धन्यवाद ज्ञापित किया एवं संगठन का कार्य बढ़ाने का निवेदन किया बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत मंत्री आनंद सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, रविंद्र मोहन गोयल, अमित पाठक, लाल प्रताप सिंह, विनोद अग्रवाल, आनंद सागर, सत्येंद्र शुक्ला, चंद्र निधान, विनोद कुमार, महेंद्र मौर्य, अजय पांडे, विवेक जायसवाल, अशोक चौहान, कमला मिश्रा, गुरु प्रकाश राव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button