Latest

काशी में उमड़ा आस्‍था का सागर, जय श्री राम का गूंजा उद्घोष

कार्यक्रम में उपस्थित हुए काशी नरेश का परिवार

वाराणसी (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एकादशी महापर्व पर रामनगर दुर्ग से लोहटिया अयोध्या भवन के लिए काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह रवाना हुए तो उनके साथ परंपरागत तौर पर सेना की भी मौजूदगी रही। अनंत नारायण सिंह अपने बेटों के साथ दुर्ग से निकले तो आयोजन मानो परंपरा का रुप दोबारा लेता नजर आया। नाटी इमली मैदान में भरत विलाप देखने के लिए और अपने राजा को देखने के लिए भीड़ उमड़ती रही। चार बजे के बाद भीड़ को परिसर में आने से रोक दिया गया। इसके बाद खचाखच भरे मैदान में आयोजन का इंतजार सभी की आंखें करती नजर आईं।
विश्व विख्यात नाटी इमली का भरत मिलाप मैदान दो वर्ष बाद फिर गुलजार हो उठा। मौका था चारों भाइयों के मिलन का। दोपहर बाद रथ नाटी इमली पहुंचा तो उद्घोष से पूरा मैदान गूंज उठा। भरत मिलाप के मैदान आस्‍था का कोई ओर छोन नजर नहीं आ रहा था। भरत और शत्रुघ्न भी लीलास्थल पर पहुंचे तो आयोजन की कड़‍ियां शाम चार बजे जुड़ गईं। भरत मिलाप मैदान पर श्री राम लक्ष्मण और माता जानकी के आते ही पूरा मैदान हर हर महादेव और जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। भरत मिलाप मैदान खचाखच आस्‍थावानों से भर गया तो प्रशासन ने और लोगों की एंट्री बंद कर दी।

Related Articles

Back to top button