उत्तराखंड में जल प्रलय से हुई त्रासदी से मृत लोगो की आत्म शांति हेतु हुई महामृत्युंजय महायज्ञ

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महावीर मार्ग सरस्वती मार्ग पर मोनी बाबा के शिविर में उत्तराखंड के चमोली में अचानक आई त्रासदी से हजारों लोगों का जीवन संकट में पड गया है। तमाम परिवार बेघर और अपने परिवार वालों को खो चुके हैं।
इस प्राकृतिक आपदा से जन हानि धन हानि हुई है जिससे पूरा देश स्तब्ध है। तीर्थराज प्रयाग में कल्पवासियों में भी जल त्रासदी के सूचना के बाद भय उत्पन्न हो गया है। तमाम लोगों के घरो से समाचारों को देखने के बाद कल्पवास छोड़कर घर आने के लिए फोन आने लगा। ऐसी विषम परिस्थिति में ईश्वर ही एक सहायक है। चारों तरफ से आवाज आने लगी। इसको लेकर संत महात्मा कल्पवासी स्त्री पुरुष समस्त लोगों ने माघमेला क्षेत्र में एक यात्रा निकाल कर लोगों को जागृत करने का काम किया।
महावीर मार्ग सरस्वती मार्ग पर लगी हुई शिविर मीरा सत्संग मंडल में समस्त लोगों ने हवन पूजन कर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की एवं दो मिनट मौन रखकर ओम का उच्चारण किया तथा सामूहिक रूप से तीर्थराज प्रयाग माँ गंगा से प्रार्थना की गई कि आप देश की रक्षा राष्ट्र की रक्षा करने के कृपा करें एवं जो लोग संकट में है उनको इस त्रासदी से उबारें।
कार्यक्रम में आसपास के शिविरों के कल्पवासी सैकडों की संख्या में उपस्थित रहे। महामृत्युजय महायज्ञ का आयोजन परमहंष सेवाश्रम बाबूगंज सगरा जनपद अमेठी के पीठाधीश्वर टीकरमाफी हरि चेतन महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।




