यमुनापार अवैध खनन से रोज लग रहा जाम आये दिन विवाद, सपा ने सौंपा ज्ञापन

इलाहाबाद l यमुनापार इलाके में हो रहे अवैध खनन, एवं वाहनों की लंबी कतारों के चलते भीषण जाम की स्थिति, पुलिस द्वारा की जा रही अवैध रूप से वसूली के चलते आए दिन हो रही तू – तू, मै – मै से बिगड़ते माहौल, कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति आदि समस्याओं को लेकर सपा का प्रतिनिधि मंडल आज जिलाधिकारी से उनके अवास पर मिलकर ज्ञापन सौंपा।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि यमुनापार के भाटौती एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में नियम कानून की धज्जियां उड़ा ते हुए मानक के विरुद्ध कई क्रशर प्लांट सुरंग और बारूद के सहारे खनन में लिप्त हैं l
जिनका माल ढोने के लिए हजारों की संख्या में ट्रकों की कतार लगी रहती है l इस अवैध रूप से खनन के चलते इलाके के दबंगों एवं पुलिसवालों से आए दिन झड़पें होती रहती है l
भीषण जाम की स्थिति में आम आदमी को परेशान होना पड़ रहा है l स्कूली बच्चों, बीमारों, नौकरी करने वालो, अधिवक्ता एवं वादकारियों सहित अन्य लोग भी अपने काम में देर से पहुंचते हैं l
आये दिन दुर्घटना में मौत हो जा रही है अब तक हजारों की संख्या में लोग घायल हो गए हैं l नरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से पूरे मामले में प्रभवी कार्यवाहीकरते हुए अवैध खनन एवं अवैध रूप से वाहन चालन को रोके जाने की मांग की l
सपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्णमूर्ति सिंह ने जिले में बिगड़ते कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया, सोराव के बिगहिया गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या के मामले में अभी तक कोई खुलासा ना होने, एवं मौआईमा के पूर्व प्रमुख मो शमी के नामजद हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने, उनके लड़के मो. इम्तियाज को लगातार मिल रही धमकी के बाद भी सुरक्षा के लिए गनर उप लब्ध न कराने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की l महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने तजियादारों की परेशानी दूर करने की मांग कीl
मांग पत्र लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभावी कदम उठाने का अस्वासान दिया l
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रुप से सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तिखार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव, योगेश यादव, दूधनाथ पटेल, जीत लाल पसी, दान बहादुर मधुर, कमला यादव, मंजू यादव, , देवेंद्र राहुल, इम्तियाज़ अहमद, शाबिहा मोहानी, रेखा उपाध्याय, राकेश सिंह, मो दानिश, सुधीर यादव, आर. एन. यादव, पवन सिंह, संतलाल वर्मा, किताब अली, सुशील कुमार एडवोकेट, किताब अली, नटे चौधरी, आदि नेतागण मौजूद थे l



