महापौर ने बलुआघाट बारादरी स्नान घाट का निरीक्षण किया

लदो मिनी ट्यूबवेल स्थापित किए जाने का शुभारंभ किया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अभिलाषा गुप्ता नंदी महापौर प्रयागराज द्वारा कार्तिक मेला के दृष्टिगत बारादरी बलुआघाट के आसपास के संपर्क मार्गो सफाई मार्ग मार्ग प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण व शहर के दो स्थानों काली मंदिर के पीछे मीरापुर व पीपल चौराहा दरियाबाद में मिनी ट्यूबवेल स्थापित किए जाने का शुभारंभ किया गया । निरीक्षण के समय फसाहत हुसैन पार्षद, मयंक यादव जोनल अधिकारी, हरीश चंद बाल्मीकि महाप्रबंधक जलकल, पुरुषोत्तम यादव अधिशासी अभियंता जलकल, मानिकचंद्र अवर अभियंता, अश्वनी वर्मा सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बलुआघाट बारादरी स्नान घाट का निरीक्षण किया गया पाया गया कि घाट की सीढ़ियों पर बांध की मिटटी हटाने का कार्य पूर्ण कर दिया गया था । चेंजिंग रूम की सफाई का कार्य प्रगति पर था । स्थानीय लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि घाट पर लगी फ्लैश लाइट नहीं जल रही हैं । बारादरी की पुताई का कार्य अभी तक नहीं हुआ है और और उसकी छत बरसात के दिनों में रिश्ते हैं।जिस कारण बारादरी के नीचे खड़े होने वाला व्यक्ति भीग जाता है पास ही लगा हैंडपंप व सार्वजनिक नल खराब बताया गया मीरापुर काली माता मंदिर के पीछे व दरियाबाद पीपल चौराहे के पास पेयजल की काफी समस्या होने के कारण उक्त स्थानों पर मिनी ट्यूबवेल की स्थापना हेतु कार्य प्रारंभ कराया गया । जिससे क्षेत्र की पेयजल की समस्या का निदान होगा ।
महापौर द्वारा उपस्थित अधिकारियों से आक्रोश व्यक्त करते हुए आदेशित किया गया कि कार्तिक मेले के दौरान मेला क्षेत्र के आसपास समुचित सफाई चूने का छिड़काव, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, मार्ग पर मैच की व्यवस्था, समुचित प्रकाश व्यवस्था, अस्थाई चेंजिंग रूम व शौचालय का निर्माण बारादरी की पुताई एवं मरम्मत का कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए ।



