Latest

मतदाता पर्ची का वितरण ना होने से मतदाता परेशान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान में महज एक दिन बाकी हैं। लेकिन अब तक मतदाता पर्ची का वितरण प्रशासन की ओर से नहीं किया जा सका है। प्रशासन के दावे फेल नजर आ रहे हैं। लोगों को यह तक जानकारी नहीं हो पा रही है कि उनका नाम मतदाता लिस्ट में शामिल है भी की नहीं। इसको लेकर चुनाव कंट्रोल रूम में दिन भर फोन घनघना रहे हैं। अब तक बीएलओ की ओर से न तो मतदाता लिस्ट दिखाया गया है । और न ही मतदाता पर्ची घर तक आई है। क्षेत्र के कई लोगों का नाम भी इस बार वोटर लिस्ट से गायब हो गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि मतदाता पर्ची बांटने का काम 18 फरवरी से ही शुरू हो गया है। कई स्थानों पर पर्ची लोगों के घरों तक पहुंचा भी दी गई है। निर्वाचन विभाग का कहना है कि जिन लोगों के पास वोटर पर्ची नहीं पहुंची है, ऐसे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उनके पास वोटर आईडी होना चाहिए। वह इसके लिए अन्य पार्टियों के पोलिंग एजेंटों से भी लाभ ले सकते हैं। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने नए नियम बनाए थे, जिनके मुताबिक मतदान से कम से कम एक दिन पहले ही सभी मतदाताओं के पास वोटिंग की पर्ची पहुंच जानी चाहिए थी। निर्वाचन विभाग की ओर से काफी लोगों के घरों पर मतदाता पर्ची नहीं पहुंचाई गई है। ऐसे में मतदाताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button