वीर बहादुर थापा का विदाई समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ परिसर मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मोतीलाल नेहरू मंडली चिकित्सालय प्रयागराज इकाई शाखा के कर्मठ चतुर्थ-श्रेणी कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष श्री वीर बहादुर थापा जी का विदाई समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ परिसर में मनाया गया!! इस शुभ उपलक्ष पर मुख्य अतिथि डॉ इंदु कनौजिया (मुख्य अधीक्षक), डॉ राजेश कुमार, डॉ के के पांडे, डॉ श्री प्रकाश, डॉ संजीव यादव, मंजू सिंह( मेट्रन), भरत राय (कनिष्ठ सहायक), देवशरण चौरसिया (प्रधान सहायक)आदि उपस्थित रहे!! चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों ने वीर बहादुर थापा को पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दी!! पदाधिकारियों में उपस्थित संघ अध्यक्ष सुजीत कनौजिया, उपाध्यक्ष महेश, मंत्री प्रमोद यादव, सक्रिय कार्यकर्ता सुभाष, रंजना प्रचार मंत्री आदि रहे!! संघ अध्यक्ष सुजीत कनौजिया जी ने थापा जी के कार्यों की सराहना की साथ ही उनके सुनहरे भविष्य की कामनाएं करते हुए कार्यक्रम का समापन किया!!


