Latest

आपत्तियों के निस्तारण तक सुरक्षित रखी जाएं कॉपियां’

विवि: शिक्षकों को ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाएं सुरक्षित रखने का निर्देश

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में जहां एक ओर कक्षाओं का संचालन और पाठ्यक्रम पूरा करना शिक्षकों के लिए आसान नहीं रहा, वहीं ऑनलाइन परीक्षाएं और उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी बड़ी चुनौती से कम नहीं रहा। शायद यही वजह है कि जहां एक ओर छात्रों ने स्वयं तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पेशल काउंटर खोलकर और अतिरिक्त समय देकर ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाएं जमा कराईं। परीक्षकों से अपील की है कि परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं या विश्वविद्यालय की ओर से उनके भेजे ई-मेल को अनिवार्य व गोपनीय रूप से सुरक्षित रखें।
विदित हो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में हुई ऑनलाइन परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं पोर्टल के जरिए छात्र-छात्राओं ने जमा किया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए ई-मेल पर ऑनलाइन कॉपियां भेजी हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन कॉपियों का मूल्यांकन करने के बाद शिक्षक प्राप्तांक पोर्टल पर जमा कर दें। इसके साथ ही ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाओं व भेजे गए ई-मेल को सुरक्षित रखें। यदि कोई छात्र कोर्ट में चुनौती देता है कि उसकी उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है। उसे अंक कम मिले हैं। ऐसे स्थिति में कोर्ट के आदेश पर ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किसी अन्य शिक्षक से कराया जा सकेगा। इस लिहाज से ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाएं सुरक्षित रखने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button