कोरोना से मुक्ति के लिये सुंदर काण्ड का चल रहा डिजिटल प्रसारण

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । सनातन एकता मिशन प्रयागराज की ओर से लाकडाउन से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप से मुक्ति, उसके समूल नष्ट होने के लिये और विश्व कल्याण के लिये बालसन चौराहे स्थित मिशन के कार्यालय में शाम पांच बजे से डिजिटल प्रसारण होता है।
सुंदर काण्ड का पाठ प्रसिद्ध भजन गायक पं प्रेम प्रकाश दुबे की अमृतमयी वाणी से हो रहा है। सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अशोक कुमार पाठक ने बताया कि इसके पूर्व भी धरती पर अनेक महामारी और प्रकोप आये थे लेकिन सनातन धर्म में इतनी ताकत थी कि वह समूल नष्ट हो गया इसके पीछे सबसे बडी दैवीय ताकत थी।
उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का नाम लेने और जप करने से वैसे भी लोग आसानी से बहुत सी समस्याओ से लोग छुटकारा पा जाते हे। राष्ट्रीय श्री पाठक ने बताया कि संस्था की ओर से सनातन धर्म को मजबूत करने और उसके प्रचार – प्रसार के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य हो रहे है।
प्रसिद्ध भजन गायक पं प्रेम प्रकाश दुबे ने बताया कि संस्था का कार्य सराहनीय है। इनके कार्यो से सनातन धर्म को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि संस्था ने सुंदर काण्ड, दुर्गा सप्तशती,श्री रामचरित मानस और गीता की सीडी तैयार करवाकर अधिक से अधिक लोगो मे वितरण कर रही है जिससे कि अगर किसी के पास समयाभाव हो तो वह डिजिटल रूप से सुन सके। इस दौरान पं देवराज पाठक,संस्था के सचिव बिपुलेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग थे।



