संत समागम

कैंट क्षेत्र में मनाया गया बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कैंट स्थित सदर बाजार अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर समिति के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डा०भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती के अवसर पर पार्क को रंग रोगन करने के बाद रंग बिरंगी झालरों से दुल्हन की तरह सजाया

गया। प्रात:काल अम्बेडकर जी मूर्ति पर माल्यार्पण समिति के सदस्यों मुकेश कनौजिया,दीपक कनौजिया, पंकज पासवान, गोपाल पाण्डेय अनिल पाटिल,पप्पू पाल के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। दिनभर संगोष्ठी चली एवं बाबा साहेब के दिखाये पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में सायंकाल समिति के द्वारा आयोजित भण्डारे में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। उक्त अवसर पर लखन लाल, सजीवन नाथ (बौद्धाचार्य) पूर्व पार्षद नरेश कुमार (डैडी) कुसुमलता कनौजिया, नरेंद्र सोनकर,रतन सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button