आग से बचाव के लिए अत्याधुनिक अग्निसुरक्षा उपकरणों का किया गया डेमो

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज फायर स्टेशन सिविल लाइन्स मे अग्निसुरक्षा गोष्ठी एवम कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिदेशक (फायर सर्विस)उत्तर प्रदेश अविनाश चंद्र महोदय की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जनपद के चिकित्सक, ब्यापार मंडल शाहगंज ,नगर ब्यापार मंडल, बिल्डर, ब्यवसायिक बंधु, औधोगिक संस्थान के प्रमुख रजिस्टार यूनिवर्सिटी नैनी, महाविद्यालयो के प्रबंधक और प्रिंसिपल, मीडिया बंधु, आदि ने कार्यशाला में भाग लिए। पुलिस महानिदेशक द्वारा अग्निसुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का जो फीता काटकर उदघाटन किया गया। इसके अतिरिक्त अग्निसुरक्षा प्रदर्शनी का महोदय द्वारा शुभारम्भ किया गया । जिसमे अत्याधुनिक अग्निसुरक्षा उपकरणों का डेमो कंपनी द्वारा दिखाया गया। जो जनमानस के लिए उपयोगी रहा। अंत मे कार्यशाला में राज्य विश्व विधालय की रजिस्टार श्रीमती तृप्ति मिश्रा, शाहगंज ब्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिमेश अग्रवाल,डॉक्टर सत्य प्रकाश शुक्ल, डॉक्टर श्वेता शुक्ला, डॉक्टर रविशंकर त्रिपाठी, डॉक्टर बी0के0गुप्ता, आतिशबाजी एसोसीएसनके अध्यक्ष मो0कादिर उपाध्यक्ष अल्ट्रा टेक कंपनी के एच0आर0हेड लल्लन सिंह इलाहाबाद डिस्ट्रीब्यूशन राजेश गोस्वामी बरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह एवम पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह सामाजिक कार्यकर्ता अनिमेष शुक्ला, बन्दना त्रिपाठी ने कार्यशाला में अपने बिचार ब्यक्त किये । अंत मे पुलिस महानिदेशक द्वारा बताया गया कि अग्निशमन सुरक्षा ब्यवस्था को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रयोग करना चाहिए और बीच बीच मे फिक्स ईस्टालेशन को चेक करना चाहिए। पोर्टेबल फायर एक्सटिंगुशर चलाने का ज्ञान होना चाहिये अग्निशमन उपकरण की ट्रेनिग फायर स्टेशन से प्राप्त की जा सकती हैं। और प्रत्येक ब्यक्ति को अग्निसुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए ।महोदय द्वारा अग्निशमन अधिकारियों को प्रत्येक संस्थान हॉस्पिटल, ब्यवसायिक कॉम्प्लेक्स, औधोगिक संस्थान, विद्यालयो में मॉक ड्रिल, इवोकेशन ड्रिल कराने हेतु निर्देशित किया गया अग्निशमन विभाग केश्री नागेंद्र दिवेदी, अग्निशमन अधिकारी सिविल लाइन,लालजी गुप्ता नैनी, हाइकोर्ट, सोरांव के अधिकारी उपस्थित रहे एवम कार्यकम का संचालन मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ0आर0के0पाण्डेय द्वारा किया गया।



