Latest

गंगा स्वयंसेवकों ने गंगा तट पर स्वच्छता कर दो गाड़ी जलकुंभी निकाला

कचरा निकाल कर उसे नगर निगम प्रयागराज के सहयोग से निस्तारण कराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शनिवार को रसूलाबाद घाट प्रयागराज में गंगा विचार मंच नमामि गंगे के तत्वावधान में अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच नमामि गंगे उत्तर प्रदेश के निर्देशन में गंगा नदी के जल को निर्मल और पावन बनाएं रखने के लिए गंगा नदी के तटों पर निवास कर रहे और स्नानार्थियों को अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया गया| इसके पूर्व स्वयंसेवकों ने गंगा तट पर स्वच्छता कर लगभग दो गाड़ी जलकुंभी/ कचरा निकाल कर उसे नगर निगम प्रयागराज के सहयोग से निस्तारण कराया|
गंगा तट पर लोगों को पालीथीन का प्रयोग न करने, पुराने माला फूलो को गंगा नदी में न डालने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया गया| कार्यक्रम में सर्वश्री जितेंद्र कुमार शुक्ला मीडिया प्रभारी, अमन कुमार सह मीडिया प्रभारी, सोनू निषाद, सुधीर निषाद ,कालीचरण आनंद, आदर्श भारतीय, योगेश कुमार, आकाश निषाद, विशाल मिश्रा ,राजनारायण कश्यप, शिवाजी यादव, नरेश चंद कश्यप, माया कश्यप तथा नमामि गंगे के कर्मचारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे|

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button