मेला समाचार
सप्तरंग प्रदर्शनी का आयोजन आज

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। रविवार को होटल ब्लेसिंग सिविल लाइंस में सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक सप्तरंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। आयोजक ममता अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में ड्रेस,ज्वैलरी, साज-सज्जा की सामग्री के अलावा हैंडीक्राफ्ट आइटम के स्टाल उपलब्ध होंगे। प्रदर्शनी में फूडजोन भी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त बच्चों के फन गेम,डांस की भी व्यवस्था है ।प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा.


