Latest

वंचित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का एक और मौका

 

टीजीटी-पीजीटी 2016: लॉकडाउन में नहीं दे सके साक्षात्कार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना के कारण टीजीटी-पीजीटी 2016 के साक्षात्कार से वंचित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने एक मौका दिया है। टीजीटी विज्ञान, अंग्रेजी, कला व संस्कृत जबकि पीजीटी संस्कृत, अंग्रेजी व नागरिक शास्त्र के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 नवंबर को सुबह 9 बजे से होगा। रिपोर्टिंग का अंतिम समय 12 बजे है। टीजीटी के 53 और पीजीटी के 11 अभ्यर्थियों को अवसर मिला है। सभी अभ्यर्थियों को दोबारा साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करना होगा। चयन बोर्ड ने साफ किया है कि साक्षात्कार के लिए तय तिथि व समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को भलीभांति पढ़कर और साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर समय से उपस्थित हों। सभी अभ्यर्थियों को दोबारा साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करना होगा।

Related Articles

Back to top button