Latest
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। उतरांव थाना क्षेत्र में खोदायपुर गांव के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। फूलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर माफी गांव निवासी अमृतलाल (62) खेती करके तीन बेटे और चार बेटियों एवं पत्नी लालती देवी का भरण-पोषण करता था। मंगलवार सुबह गंगा स्नान करने के लिए साइकिल से निकला। उतरांव के खोदायपुर गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।



