उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के जन्म दिवस पर हरिहर गंगा आरती ने किया गंगा पूजन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। हरिहर गंगा आरती समिति प्रयागराज के द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए किया गया गंगा पूजन एवं महाआरती। इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता जी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी के 53 वें जन्मदिवस पर मां गंगा जी का विधिवत पूजन अर्चन कर 53 दिव्य ज्योति के साथ महाआरती करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के स्वस्थ निरोग एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दूध शहद फल फूल मां गंगा को अर्पण किया। तीर्थ पुरोहित प्रयागराज समाज के अध्यक्ष अमित राज वैद्य ने पूरे मंत्रोचार के साथ मां गंगा का पूजन कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिहर गंगा आरती समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्रा ने किया संचालन नरेंद्र मोर्या जी ने किया। मां गंगा पूजन एवं आरती में मुख्य रूप से शशी वार्ष्णेय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता सुरेश चंद्रा विश्वास श्रीवास्तव विजय पटेल राजेश केसरवानी वरुण केसरवानी राघवेंद्र सिंह सचिन जयसवाल मनोज मिश्र रेनू गुरु विपुल मित्तल जितेंद्र जायसवाल राजेंद्र पांडे एमपी शुक्ला ज्ञानेश गुप्ता लालजी यादव अभय राज सिंह विनोद पांडे संजू मल्होत्रा प्रमोद पांडे एवं सैकडो गंगा भक्त उपस्थित रहे।



