FEATURED

भक्तों ने बांके बिहारी को चंदन का सिंगार किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । तीर्थराज प्रयाग में भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिरों में भगवान के लिए ठंडक की व्यवस्थाएं की जा रही है जिससे भगवान के अंदर शीतलता बनी रहे इसी क्रम में तुलाराम बाग स्थित रूप गौड़ीय मठ में गुरुवार को राधा-कृष्ण का श्वेत चंदन से श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बांके बिहारी को चंदन लेप किया और अपने मस्तक पर भी लगाया। मठ के पुजारी अवधूत महाराज के सानिध्य में सुबह, दोपहर और शाम को राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर नियमित चंदन लगाया जा रहा है। राधा-कृष्ण का बेला के फूलों से श्रृंगार किया गया। अवधूत महाराज ने कहा कि मठ की परंपरा अनुसार बांके बिहारी को शीतलता प्रदान करने के लिए प्रतिमा पर चंदन लगाया जाता है। इससे भक्तों को पुण्यफल प्राप्त होता है।

Related Articles

Back to top button