मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपलक्ष में तहसील मेजा का निरीक्षण किया

*निरीक्षण के दौरान सीओ मेजा के मंडलायुक्त के पहुंचने के पश्चात पहुंचने पर स्पष्टीकरण*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मंडलायुक्त संजय गोयल ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपलक्ष में तहसील मेजा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ मेजा के मंडलायुक्त के पहुंचने के पश्चात पहुंचने पर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 21 अन्य अधिकारी भी मौके पर अनुपस्थित पाए गए जिसके कारण उन सभी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार मेजा तहसील में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस समारोह के प्रभारी एडीएम सिविल सप्लाई नियुक्त किए गए थे, परंतु आज मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान वह भी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। अतः उनसे भी स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त कई शिकायती पत्रों को स्वयं देखते हुए मंडलायुक्त ने सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को भी कहा गया है। इस अवसर पर कुल 180 जन शिकायतें प्राप्त की गई।
इस अवसर पर पुलिस महानरीक्षक डॉ राकेश सिंह, उप जिलाधिकारी, मेजा समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

