पूर्व रणजी क्रिकेटर ने बताईं बारीकियां

डीएवी में ग्रीष्मकालीन विशेष क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। डीएवी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में 8 से 16 वर्ष तक की आयुवर्ग के बालक एवं बालिकाओं का ग्रीष्मकालीन विशेष क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से डीएवी इंटर कालेज मैदान मीरापुर में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेटर जावेद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते शिविर का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता, किसी में खेल में कामयाबी के लिए अनुशासन जरूरी होता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को क्रिकेट के जरूरी टिप्स भी दिये। डीएवी क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक परवेज आलम ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सचिन भारतीय, अंजुम परवेज, वजाहत महमूद, सोहन स्वर्णकार, परिमल दीक्षित, मो. आरिफ आदि मौजूद रहे।
मुदस्सिर के विस्फोटक शतक से एसजेसी फाइनल में
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । मो. मुदस्सिर खान के आतिशी शतक (106 रन, 43 गेंद, 11 चौके, नौ छक्के) के दम पर एसजेसी ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर शाह मरीन ट्रॉफी क्रिकेट सीरीज के फाइनल में जगह बना ली। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर किशोरी लाल क्लब ने 28 ओवर में 220 रन (सौम्य तिवारी 47, केशव मिश्र 42, राहुल 24, सौरभ सिंह 23, अभिषेक चतुवेर्दी 22, निर्भय सिंह 4/52, करण नैयर व राज नायक दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एसजेसी ने 22.2 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन (मुदस्सिर खान 106, हैदर इरफान 44, अर्जुन 42, सचिन ओझा 2/33) बना लिए। मुदस्सिर को मैन आफ द मैच चुना गया।
किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को पूरे अंक
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कालेज को उसी के मैदान पर 27 रन से हराकर अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। बुधवार को किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 136 रन (शौर्य सिंह 50, शिवांश 35, आर्यन मिश्र 22, आनंद वैभव व अहमर अख्तर दो-दो विकेट) बनाकर दौलत हुसैन कॉलेज को 19.4 ओवर में 109 रन (अभय गौतम 51, मो. फरहान 12, आर्यन मिश्र व कुणाल मिश्र तीन-तीन, कृष्णा तिवारी दो विकेट) पर समेट दिया।
*अंतर कार्यालय फुटबाल लीग एक से*
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अंतर कार्यालय लीग फुटबाल प्रतियोगिता एक जून से कैंट मैदान (सदर बाजार) में शुरू होगी।एसोसिएशन के सचिव मकबूल अहमद के अनुसार लीग के लिए अब तक आठ टीमों ने अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि लीग में कार्यालय, संस्थान, स्कूल और कॉलेज की टीमें भाग ले सकती हैं।अन्य इच्छुक टीमें मोहम्मद फखरुद्दीन (9956383786), कबीर खान (9889126895) अथवा शादाब रजा (9336462978) को प्रविष्टि दे सकती हैं।
*फुटबाल प्रशिक्षण के लिए चयन ट्रायल 28 से*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इलाहाबाद स्पोटिंग फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण के लिए नए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 एवं 29 मई को एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान पर शाम को 4.30 बजे से होगा। अकादमी के सचिव विप्लव घोष के अनुसार इसमें 8 से 17 वर्ष आयु के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शादाब रजा (9336462978), अंबर जायसवाल (9389930016), सुरेंद्र कुमार (7499540396) से संपर्क कर सकते हैं। ज्ञात हो कि इलाहाबाद स्पोटिंग फुटबाल अकादमी पिछले 20 वर्षों से संचालित हो रही है और अब तक इसके 25 से ज्यादा खिलाड़ी सरकारी नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटे के पद पर नौकरी प्राप्त कर चुके हैं, तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और 80 से ज्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।


