मेला समाचार

श्रीदंडी स्वामी नगर में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन

 

भक्तों ने जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम से गुरुदीक्षा ली

(अनुराग शुक्ला)
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । नैनी के अरैल स्थित श्रीदंडी स्वामी नगर में गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई भक्तों ने जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम से गुरुदीक्षा ली। गुरु दीक्षा कार्यक्रम के पश्चात लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। और स्वामी जी से अपने अपने प्रश्नों का उत्तर लिया । कार्यक्रम के संबंध में स्वामी महेशाश्रम ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर वह प्रयागराज में नहीं थे । जिसके चलते भक्त उनसे नहीं मिल सके थे । और गुरु दीक्षा लेने के इच्छुक भक्त इससे वंचित रह गए थे। भक्तों के आग्रह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने बताया चार माह चलने वाले चतुर्मास कार्यक्रम प्रयागराज में ही रहकर वितरित करेंगे इसके साथ नागेश्वर धाम स्थित भोलेनाथ का रोज अभिषेक कार्यक्रम होगा और यज्ञ तपस्या हवन के भी कार्यक्रम होंगे प्रत्येक सोमवार को शिव जी का एक विशेष श्रृंगार होगा।कार्यक्रम में गिटीजेशदत्त शुक्ला, प्रदोष पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, मूल चंद्र पाण्डेड अतुल शुक्ला, लवलेश, शाश्वत, अश्वन आदर्श तिवारी अनुपम तिवारी विकास तिवारी और सेवा राम शुक्ल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button