Latestइलाहाबाद समाचार

श्रद्धालुओं ने चढ़ाए लड्डू, लिया अहिंसा का संकल्प

प्रयागराज। दीपावली पर बुधवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्वाण उत्सव चौक स्थित जैन मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने परंपरागत रूप से पूजन कर स्वामी के चरणों में निर्वाण लड्डू अर्पित किया। मंदिर को बिजली झालरों व पुष्पों से सजाया गया था। रेनू जैन ने 24 किलो का विशेष लड्डू चढ़ाया।

इस अवसर पर हुई धर्मसभा में सुनील जैन ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन सत्य, अहिंसा की प्रेरणा देता है। बाला जैन ने महावीर स्वामी के जिओ और जीने दो के संदेश पर अमल करने की करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्रोध, अहंकार, छलकपट व लोभ से दूर रहकर जीवन को आदर्श बनाने बनाएं।
रिपोर्ट अनुराग शुक्ला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button