भाजपाइयों ने किया ग्राम पंचायत चौपाल का आयोजन

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा सदर जमुना पट्टी मंडल के द्वारा उजीहमि आईमा , गोपालपुर, मीरापुर ,एवं यमुना पट्टी के असरावे खुर्द जलालपुर घोसी, गांजा, भगवतपुर खेडुवा गांव में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार गांव के मजदूरों किसानों महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रही है इस अवसर पर उन्होंने स्वनिधि योजना स्वामित्व योजना उज्जवला गैस योजना जनधन योजना किसान सम्मान निधि नीम कोटेड यूरिया योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह सारी योजनाएं किसान के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन ला रहा है और आगे कहा कि संपूर्ण गांव का विकास ही देश का विकास है इसके लिए भाजपा सरकार गांव के विकास के लिए गांव की खुशहाली के लिए निरंतर अपनी योजनाओं को जमीन पर उतार कर कार्य कर रही है ।चौपाल का संचालन दीनानाथ कुशवाहा एवं ज्ञान बाबू केसरवानी ने किया।चौपाल में मुख्य रूप से अनीता सचान डॉक्टर कृतिका अग्रवाल ज्ञानेश्वर शुक्ला राजेश केसरवानी रामलोचन साहू राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा प्रमोद मोदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



