Latest

स्वामी शांता नन्द सरस्वती की प्रथम पुण्यतिथि पर वार्षिकी भंडारा सम्पन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री त्रिवेणी बांध पर स्थित श्री हंडिया बाबा योगालय के ब्रम्हलीन सन्त स्वामी शांता नन्द सरस्वती की प्रथम पुण्यतिथि सन्त परम्परा के साथ धूमधाम से आयोजित की गई। हंडिया बाबा योगालय तथा योग वेदांत कुटीर के वर्तमान अध्यक्ष एवम महन्त स्वामी ओमानन्द सरस्वती द्वारा अपने गुरुभाई ब्रम्हलीन स्वामी शांता नन्द सरस्वती को भाव भीनी श्रधांजलि प्रदान करते हुये उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर योगालय परिषर में सन्त महन्त तथा आश्रम के अनुयाइयों का भंडारा आयोजित किया गया।इस अवसर पर स्वामी शांता नन्द सरस्वती स्मृति संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए स्वामी ओमानन्द सरस्वती ने अनेक संस्मरण साझा करते हुए उनके द्वारा लिखित विभिन्न धार्मिक ग्रन्थो एवम प्रकाशित पुस्तकों की प्रतियां वितरित कर उनकी ज्ञान गम्यता से सबको अवगत कराया।स्वामी ओमानन्द सरस्वती ने सबकी उपस्थिति में संकल्प लिया कि ब्रम्हलीन गुरुभाई द्वारा संचालित सभी प्रकल्प पूर्ववत चलायेजाएँगे तथा यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भंडारे में स्वामी शुखराम दास नागा बाबा गुफा , स्यामा नन्द जी , राम भजन , कृष्णानन्द शिवानन्द , विद्याधर, सचिन पुजारी राधा कृष्ण मंदिर , पुजारी जी सिद्ध हठीले हनुमान, धर्मेंद्र यादव दया शंकर पांडेय , लाल दास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button