
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।
निरीक्षण के बाद अखाड़ा को होगा भूमि आवंटन
अखाड़े के साधु संत गुरुवार को जमीन देखेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सभी 13 अखाड़े के संतों को बुलाया गया है। निरीक्षण दोपहर तीन बजे होगा, जिसमें सभी प्रमुख संत शामिल होंगे। इस दौरान सभी को झूंसी की ओर त्रिवेणी मार्ग पर जाना है। महाकुम्भ 2025 के लिए अब जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू होनी है। जमीन आवंटन में सबसे खास अखाड़े हैं। इस बार सेक्टर 18 से 21 के बीच अखाड़ों को जमीन आवंटित होनी है। इसमें अखाड़ों को शिविर, खालसे और महामंडलेश्वरों के विशेष पंडाल लगाए जाएंगे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, महामंत्री हरि गिरि सहित सभी संत पहुंचेंगे। एडीएम कुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार को निरीक्षण के बाद आगे आने वाले समय में आवंटन किया जाएगा।


