Latestइलाहाबाद समाचार

भाजपा से 5साल का हिसाब मांगेगी जनता–सांसद पटेल

प्रयागराज  सपा सांसद मा नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने आज शहर में बेनीगंज, सुल्तानपुर भावा, नूरउल्ला रोड, बैदन टोला आदि क्षेत्रों में दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना तथा समाधान के प्रयास किए।

सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश की जनता भाजपा के नेताओं से हिसाब मांगे। उन्होने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आने वाली भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया है। नोट बन्दी, से जूझ रहे आम आदमी को महंगाई ने कमर तोड़ दी है।

जी. एस. टी. से व्यापारी परेशान हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार इन सभी समस्याओं का समाधान करने के बजाय पूंजीपतियों के संरक्षण में लगी है। भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि बैंक से ऋण लेकर लोग विदेश भाग जा रहें हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। आये दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।

सपा सांसद मा नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा शासन में जनहित की कई योजनाएं बंद कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में देश की जनता भाजपा नेताओं से इसका हिसाब जरूर मांगेगी।

इस अवसर पर सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, ने कहा कि पूरे शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर पुराने मकानों, दुकानों को तोड़ दिया गया है, मालिकों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया है और न ही उन्हें बसाने के इन्तजाम किए गए हैं।

काफी तादात में लोग बेघर हो गए हैं।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष श्री इस्‍रार अंजुम, साबिहा मोहानी, मो. अस्करी, विक्रम सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, अब्दुल समद, रमीज एहसन, तारिक नदीम, जिशन अहमद, असिफ़ हुसैन, रेहान अंसारी, मो एजाज खान, मो. जैद, जमन,शानू खान, सैफ खान, मौजूद रहे यह जानकारी
दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा इलाहाबाद ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button