Latestकुंभगंगा तट सेमेला समाचारसंत समागम

जगदगुरु बिनैका बाबा का आगमन आज, शिविर में माह भर चलेगी कथा व प्रवचन

प्रयागराज। जगदगुरू नरहर्याचार्य द्वाराचार्य बिनैका बाबा बडे भक्तमाल अयोध्या का मध्य प्रदेश से तीर्थराज कुंभ मेले के लिये आगमन बुधवार की सुबह प्रयागराज जंक्वन पर होने जा रहा है।

साकेत धाम आश्रम के प्रबंधक आचार्य अवधेश द्विवेदी के नेतृत्व में बडी संख्या में बटुक, संत – महात्मा जगदगुरु बिनैका बाबा का भव्य स्वागत करेगे।

जगदगुरु बिनैका बाबा ने बताया कि कुंभ मेले के लिरे शिविर की तैयारिया होने जा रही है। कहा कि शिविर दो मंजिला होगे। 200 से अधिक कमरे होगे। पांच मेडल डिटेक्टर सहित 50 सीसीटीवी कैमरे भी लगेगे।

शिविर में माह भर कथा, प्रवचन, रामलीला-रासलीला और विशाल अन्न क्षेत्र चलेगा। इसमें स्नानार्थी और श्रद्धालु 24 घण्टे प्रसाद ग्रहण कर सकते है। कहा कि तीर्थराज प्रयाग में माघ मास में कल्पवास करते हुए अन्नदान का सबसे अधिक महत्व है। इससे अनंत फल की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button