Latestइलाहाबाद समाचारकुंभ
किन्नर अखाड़ा प्रमुख ने सादगी से मनाया जन्म दिन

प्रयागराज। किन्नर अखाडा के आचार्य स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने अपना जन्म दिन सादगी के साथ गुरुवार को मनाया। उन्होने सबसे पहले संगम और बडे हनुमान मंदिर पर दर्शन पूजन किया। इसके बाद बडी संख्या में शिष्यो सहित डफरिन और काल्विन अस्पताल जाकर वहा मरीजो के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना करते हुए मिष्ठान और फल का वितरण किया।

उन्होने कहा कि छह जनवरी को निकलने वाली देवत्व यात्रा में देश और विदेश के बडी संख्या मे किन्नर और श्रद्धालु शामिल होगे।

उन्होंने कहा कि शिविर मे माहभर कथा, प्रवचन, भण्डारा चलेगा जबकि किन्नर आर्ट विलेज में भी विविध कार्यक्रम होगा। इस दौरान , अरुण सोनकर वीरु, मोनू गुप्ता , अर्जुन, अनूप जय्स्वाल, सुनील कुमार, अनंत पाण्डेय सहित बडी संख्या मे क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।



