रेल मंत्री को राष्ट्र रक्षक समूह के द्वारा रेलवे एनसीआर जोन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन दिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो को राष्ट्र रक्षक समूह के द्वारा रेलवे एनसीआर जोन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ज्ञापन दिया गया जिसमें एनसीआर जोन में महाकुंभ के दौरान किए गए भ्रष्टाचार का विवरण है तथा इस भ्रष्टाचार से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए निवेदन राष्ट्र रक्षक समूह के कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री से प्रश्न पूछा कि जब सांसदों के पत्रों पर कार्यवाही नहीं होगी तो आम जनता का माइंडसेट । मोदी का नाम और सरकार को बदनाम नहीं कर रहे रेल प्रशासन के अधिकारी❓बताइए मंत्री जी❓38 महिने से ज्यादा समय बीत चुके हैं पर कार्रवाई के नाम पर शून्य।
आखिर ऐसा क्यों। मैं भी देश का आखरी नागरिक हूं । हम भी सवा सौ करोड़ देशवासियों में से एक हैं । आखिर हमारे संविधानिक अधिकारों मूल्यों की रक्षा कैसे होगी। मंत्री जी द्वारा गंभीरता से विषय को लिया गया तथा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र कार्यवाही होगी। ज्ञापन देते समय सर्व श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, देवांशु मेहता , अभिषेक , रोहित , सुखनंदन , आकाश , सागर , रजत वा अनेक लोग उपस्थित रहे ।



