गंगा तट सेधर्मसंत समागम
चण्डीमुनि उदासीन बने महंत, चादरपोशी के साथ हुई नियुक्ति

प्रयागराज। बड़ा उदासीन अखाड़ा के मुख्य कार्यालय कीटगंज प्रयागराज में कुम्भ मेले में लिए गए निर्णयों को दृष्टिगत रखते हुए धर्माचार्यों, सन्त महंतों एवं अखाड़े के पदाधिकारी संतों की बैठक में धर्म सापेक्ष यह निर्णय लिया गया कि सद्गुरु उदासी मठ परतगंगा स्थान पेनूर ता. पूर्णा जि. परभणी महाराष्ट्र का महंत आधिकारिक रूप से चण्डीमुनि उदासीन जी को दिनांक 18 मार्च दिन सोमवार को चादरपोशी के उपरांत नियुक्त किया गया । इस समारोह में
जिसमे मुख्य रूप से महंत बालकमुनि उदासीन जी , महंत बजरंगमुनि उदासीन जी, मुकामी देविदास जी,महंत कृष्णानन्द जी आदि प्रबुद्ध सन्त उपस्थित रहे ।




