FEATUREDLatestLetestNews

ब्राम्हण के अपमान का मुद्दा: छात्र नेता ने इस भाजपा प्रत्याशी को पीटने वाले को 21 हजार देने का किया ऐलान

“प्रयागराज डेस्क। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रत्याशी अवनीश मिश्र शौर्य ने भदोही से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार रमेश बिंद के ब्राह्मणों को जनेऊ उतार कर पीटने की बात पर एक बड़ा बयान दिया है ।जिसमे कहा की “रमेश बिंद को जनेऊ पहनकर उठा मारने वाले शख्स को 21 हज़ार रुपये का नगद इनाम और अंगवस्त्र भेंट जाएगा।”
उन्होंने भदोही की ब्राह्मण जनता से आग्रह किया कि वे इसबार भदोही से ब्राह्मण गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र के साथ खड़े हों और उन्हें विजय दिलाये।
उन्होंने कहा कि ये जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नामांकन रद्द कराने का अनुरोध भी करेंगे क्योंकि ऐसे लोग सिर्फ ब्राह्मण ही नहीं अपितु सम्पूर्ण समुदाय के लिए सिर्फ कलंक हैं।आगे उन्होंने अपने रुख कड़े करते हुए कहा कि ब्राह्मण का वही जनेऊ तुम्हारे गले के फाँसी का फंदा सिद्ध होगा।इसबार भदोही की ब्राह्मण जनता तुम्हारी जमानत जब्त कराने का कार्य करेगी।ब्राह्मण सदैव श्रेष्ठ और पूज्यनीय था, है और रहेगा। इसके खिलाफ जल्द ही योजना के तहत बड़ा धरना प्रदर्शन और आंदोलन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button