देश

समाजवाद की नयी पीढ़ी के प्रबल संवाहक अखिलेश, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन


प्रयागराज, 1 जुलाई । समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के 46 वें जन्मदिन पर सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम कर अपने नेता को जन्म दिन की हार्दिक बधाई दी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की l
सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में सुबह 11 बजे जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव की अगुवाई में केक काट कर मनाया गया l
इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि समाजवाद के प्रणेता डॉ राममनोहर लोहिया जी, मा. मुलायम सिंह यादव, स्व जनेश्वर मिश्र, आदि नेताओं, के आचरण को आत्मसात करते हुए समाजवाद की परम्परा को आगे बढ़ाने में श्अखिलेश यादव जी सतत् संघर्षशील हैं । प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने जो एतिहासिक फैसले लिए वह देश की राजनीति में नजीर बन गए । समाज के हर वर्ग खासकर युवाओं,छात्र – छात्राओं, की बेहतरी, अल्‍पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों, समाज के कमजोर तबके के कल्याण की तमाम सारी योजना लागू कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने का प्रयास किया जिसकी चर्चा आज भी हो रही है ।


पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पंधारी यादव ने कहा कि साफ सुथरी छवि, निर्भीक एवं कर्मठ समाजवादी नेता के रूप में श्री अखिलेश यादव जी की पहचान बन चुकी है ।
वहीं राजेंद्र सिंह पटेल ने श्री अखिलेश यादव को समाजवाद के नए युग का प्रबल संवाहक बताया ।


उधर मेजा के भड़े वरा गाँव में एक कार्यक्रम कर सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह ने 101 माताओं को साड़ी भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के दीर्घायु और अगामी 2022 में प्रदेश के पुनः मुख्‍यमंत्री बनने का आशीर्वाद मांगा l सोराव के सिसाई सिपाह में संगोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गई । बालसान स्थित पार्क में सपा नेता संतलाल वर्मा, दिनेश यादव आदि ने वृक्षारोपण कर जन्म मनाया ।
जन्मदिन कार्यक्रम में सर्व श्री कृष्णमूर्ति सिंह, पंधारी यादव,के के श्रीवास्तव, बासुदेव यादव, राजेन्द्र पटेल, दूधनाथ पटेल,हेमंत तून्नू, जीतलाल पसी, महबूब उस्मानी, वजीर खान, दानबहादुर सिंह मधुर, द्वारिका कुशवाहा, नटे चौधरी, पूर्व प्रमुख अनिल यादव, सुरेश यादव, आर. एन. यादव, आशुतोष त्रिपाठी, बृजेश यादव, अमित बगई, संतलाल वर्मा, दिनेश यादव, बेला सिंह, समद, उरूज, रतन, आशीष पाल, पवन यादव, आदि नेतागण मौजूद थे ।

.
.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button