Latest

फ्रॉड निकला बीईओ भर्ती का टॉपर, मामला दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) भर्ती का टॉपर फ्रॉड निकल गया।

आयोग ने टॉपर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से 309 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में ललौली रोड थाना बिंदकी रोड फतेहपुर के प्रणव (रोल नंबर 238805) ने टॉप किया था।

डीएलएड को कर दिया बीएड
यूपीपीएससी: फ्रॉड निकला
बीईओ भर्ती का टॉपर

आयोग ने 30 जनवरी को परिणाम घोषित किया था।
8 से 10 फरवरी तक अभिलेखों के सत्यापन के दौरान प्रणव पुत्र अशोक कुमार गुप्ता का बीएड प्रमाणपत्र संदिग्ध लगा। इस पर आयोग ने प्रमाणपत्र जारी करने वाली संस्था परीक्षा नियामक प्राधिकारी एलनगंज से जांच रिपोर्ट भेजने का अनुरोध किया। परीक्षा नियामक की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्रणव पुत्र अशोक कुमार गुप्ता ने डीएलएड प्रशिक्षण 2017 के तहत किया है। अभ्यर्थी ने डीएलएड के प्रमाणपत्र में छेड़छाड़ कर उसे बीएड कर दिया, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद आयोग ने एक मार्च को टॉपर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। आयोग ने 13 दिसंबर 2019 को बीईओ के 309 पदों पर विज्ञापन जारी किया था।

Related Articles

Back to top button