Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट से
प्रेरणा एप का एक स्वर से विरोध, शिक्षकों ने कहा यह सम्मान के खिलाफ
प्रयागराज। आज दिनांक 5 सितंबर 2019 को अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रयागराज की एक बैठक सेवा समिति विद्या मंदिर इण्टर कालेज रामबाग प्रयागराज में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हरि प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक को संबोधित करते हुए डॉ हरि प्रकाश यादव ने कहा कि जितने भी शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं उनको अटेवा की तरफ से बधाई दी जाती है और साथ ही इस बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लागू किए गए प्रेरणा ऐप का एक स्वर से विरोध किया गया। तथा सरकार से मांग की गई कि इसको तत्काल वापस लिया जाय।
यह शिक्षकों के मान सम्मान के खिलाफ है यदि शिक्षकों के ऊपर इस तरह से अविश्वास किया जाएगा तो सरकार किसके ऊपर भरोसा कर सकती है ।
इस बैठक में उपेंद्र वर्मा, सुधाकर ज्ञानार्थी, अनिल कुमार, सुधीर गुप्ता, सुरेश यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, नीलम सिंह, अरुण कुमार, पुष्पलता सिंह, अंजना सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, राकेश यादव, गिरीश तिवारी, अजय विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, डॉ बृजेश यादव, सैय्यद दानिश इमरान, तेज बहादुर सिंह, रमेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, आशीष गुप्ता, सचिन रावत, अशोक कनौजिया, श्वेता श्रीवास्तव, अनुराग पाण्डेय, दिनेश यादव, राधेश विकास, सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुरेश यादव, आर० के० यादव, सन्दीप कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, संजय वर्मा, शिवशरण यादव, रत्नेश सिंह, पवन कुमार सिंह, रोहित सोनकर, उदयराज पटेल, आदि लोग मौजूद रहे ।


