देश

सदैव पुरानी पेंशन बहाली की पक्षधर रही है समाजवादी पार्टी-नरेश उत्तम पटेल

प्रयागराज। 12 दिसम्बर  समाजवादी पार्टी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की पक्ष धर है l सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने आज इलाहाबाद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव के चुनाव कार्यालय पर उपस्थित पार्टी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में इसकी जोरदार आवाज उठाई है l

प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाता सूची में नाम सुधारने एवं नए नाम शामिल कराए जाने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा हर हाथकण्डे अपनाती है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है l


सपा के प्रदेश श्री नरेश उत्तम पटेल आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इलाहाबाद में पहुंचे । प्रदेश अध्यक्ष का जनपद की सीमा में पूरा मुफ्ती में पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।

इस मौके पर पूर्व सांसद मा नागेन्द्र सिंह पटेल, डॉ मानसिंह यादव, दूधनाथ पटेल, वजीर खान, डॉ एस. पी. सिंह पटेल, सुरेश यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, संजू यादव, संजय प्रजापति , दिनेश यादव एडवोकेट , संतलाल वर्मा, जितेंद्र बहादुर पटेल, विनोद कुशवाह, रईस अहमद, डॉ एल बी सिंह पटेल, दीपक यादव, आदि नेतागण मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button