देश

प्रयागराज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन

प्रयागराज। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 6527 वादों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के सचिव चन्द्रमणि ने बताया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दिनांक 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्री उमेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, इलाहाबाद की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर इलाहाबाद में किया गया साथ ही साथ जनपद के समस्त तहसील मुख्यालय पर भी राष्ट्रीय लोक अदालत की गयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन श्री उमेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, इलाहाबाद द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया, जिसमें नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सचिव, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बैंक के प्रबन्धकगण, अधिवक्तागण व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 6527 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना के 54 वाद निस्तारित किये गये, फौजदारी वादों के 1883 वाद निस्तारित कर 365550 रूपये अर्थदण्ड आरोपित किया गया। विद्युत से सम्बन्धित 505 वाद निस्तारित किये गये। राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 1005 वादों का निस्तारण किया गया। बैंक के प्री-लिटिगेशन के 1699 मामले निस्तारित करते हुए 36143724 रूपये वसूले गये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button