Latestमाघ मेला विशेषमेला समाचार

40 दिनों तक धर्म, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा एवं जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों से गंगा सेना शिविर करेगा सेवा

प्रयागराज। संगम नोज स्थित गंगा सेना शिविर का भव्य उदघाटन महंत स्वामी आनंद गिरी ने विधिवत पूजन के साथ किया। गंगा सेना शिविर में 40 दिनों तक धर्म, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा एवं जनजागरूकता संबंधित कार्यक्रम चलेंगे। उदघाटन के अवसर पर लॉरेल्स इंटरनेशनल स्कूल सारंगापुर के 200 छात्र- छात्राओं सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


स्वामी आनन्द गिरी ने इस अवसर पर बताया कि शिविर में 40 दिन हेतु योग प्रशिक्षण शिविर, आयुर्वेद, योग, फिजियोथेरेपी की शिक्षा सहित पांच महायज्ञ भारत कर विद्वान वक्ताओं द्वारा तीन बड़ी कथाएं प्रतिदिन श्री राम लीला का मंचन अंतरराष्ट्रीय कवियों द्वारा भारत की गहन आध्यात्मिक सत्ता का वर्णन होगा साथ ही साथ भारत के विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्य होंगे।

गंगा और गाय पर सेमिनार होगा जिसमें देश के 12 सांसद हिस्सा लेंगे। मुख्य पर्वों पर विधि जानकारों द्वारा NRC औऱ CAA पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जनपद के विभिन्न विद्यालयों या महाविद्यालयों के द्वारा देश के वर्तमान परिस्थिति पर युवा सँसद का आयोजन किया जायेगा।


शास्त्रीय संगीत , कत्थक, भरतनाट्यम एवं विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। नशामुक्ति हेतु युवाओं का तीन दिन का विशेष शिविर लगाया जायेगा।पेंटिंग , चित्रकला, कला, मूर्ति कला, सामान्य ज्ञान की प्रतिस्पर्धा होगी एवं विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी गंगा सेना शिविर का कार्यक्रम संयोजक कवि एवं लेखक शरद मिश्र को नियुक्त किया गया है। शरद मिश्र पिछले एक दशक से युवाओं को उनकी कला की प्रतिभा निखारने हेतु मंच प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।

शिविर में होगा सितारों का जमघट
शिविर में इस वर्ष सुपर स्टार आशुतोष राणा, राजपाल यादव, पाखी हेगड़े, मनोज तिवारी, स्वीटी वालिया, रोशनी वालिया, सिद्धार्थ निगम, क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, लेखक नीलोत्पल मृणाल, कवियत्री अंकिता सिंह, कवि अमन अक्षर, शायर जुबैर अली ताबिश, सुनील जोगी ने आने की संस्तुति प्रदान कर दी है।

उद्घाटन अवसर पर श्री सतुआ बाबा संतोष दास जी देवेंद्र मिश्र, फूल चंद्र दुबे, एम एल पांडेय, शरद कुमार मिश्र, हसन नक़वी, नाज़िम खान, सोनाली चटर्जी, तरुण चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button