Latestइलाहाबाद समाचारसंत समागम
अमेठी में पांच दिवसीय श्रीराम कथा आरंभ
प्रयागराज। माघ मेला के तुलसी मार्ग इस्थित श्रीमत परमहंस आश्रम टीकरमाफी अमेठी में पांच दिवसीय श्रीराम कथा आरंभ हो गई कथा का शुभारंभ मेला एसपी आशुतोष मिश्रा ने दीप जलाकर किया मानस मर्मज्ञ जयप्रकाश ने संगीतमय राम कथा सुनाई।

कथा प्रतिदिन 2:00 से 5:00 बजे तक होगी कथा के साथ-साथ रामायण मेला का भी शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से परम अध्यक्ष स्वामी हरी चेतन ब्रह्मचारी जी हर्ष चेतन ब्रह्मचारी जी समाजसेवी फूल चंद दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



