देश

किन्नर अखाड़ा संगम में मौनी आमावस्या पर करेगा स्नान, मेला क्षेत्र में ध्वस्त संचार व्यवस्था पर जताई नाराजगी

प्रयागराज, (अनुराग शुक्ला)। किन्नर अखाडा मौनी अमावस्या का स्नान शुक्रवार को सुबह सात बजे संगम पर करेगा। इस दौरान किन्नर अखाडा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज, महामण्डलेश्वर भवानी मा, अंतरराष्ट्रीय महामंडलेश्वर डा शिवप्रिया, महामंडलेश्वर स्वामी टीना मा, महामंडलेश्वर पवित्रा, मण्डलेश्वर नीलू, पीठाधीश्वर मोना मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं बडी संख्या में शिष्य रहेगे।

आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने कहा कि अखाडे के लोग माघी पूर्णिमा तक शिविर में रहेगे। उन्होंने सहयोग के लिए माघ मेला प्रभारी रजनीश मिश्रा और डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। कहा कि किन्नर अखाडा अब प्रत्येक वर्ष
माघ मेला, अर्ध कुंभ और कुंभ मेला तीर्थ राज प्रयागराज में शामिल होगा।

इस दौरान अखाडे के सभी पदाधिकारी और बडी संख्या में शिष्य शामिल होगे। कहा कि तीर्थ राज तपोभूमि और अक्षय पुण्य की तपस्थली है। यहा माघ मास में रहने, गंगा – संगम स्नान, श्रीराम कथा व श्रीमद भागवत कथा, हवन – पूजन , दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।


किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मेलाक्षेत्र में ध्वस्त संचार व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उन्होने कहा कि जब मेलाक्षेत्र में लाखों कल्पवासी, संत – महात्मा और स्नानार्थी है तो उसी तरह से बेहतर संचार व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि मेलाक्षेत्र में
नेटवर्क न होने से लाखो कल्पवासी, संत – महात्मा, स्नानार्थी और कर्मचारी अपने परिजनों और आश्रम के लोगो से बातचीत नही कर पा रहे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button