शक्ति साधना पीठ तीसेन माँड़ा में संस्कार एवं पूरे विधि विधान के साथ हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
प्रयागराज। माघ मेला प्रयाग के अन्नपूर्णा मार्ग पूर्वी पटरी पर स्थित श्री आदि शक्ति साधना पीठ तीसेन माँड़ा प्रयाग के शिविर में आज सामूहिक यज्ञोंपवित संस्कार पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि विगत 38 वर्षों से यह आयोजन माघ मास में किया जाता है।तीर्थराज प्रयाग में यज्ञोंपवीत संस्कार का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर रामकोट अयोध्या से पधारे श्री रामानुजाचार्य रघुनाथ देशिक जी महाराज जी ने समस्त बटुकों को यज्ञोपवीत पहनाकर ब्रह्मचर्य, धर्म,संस्कृति,सदाचार का पालन करने का उपदेश दिया।
मुख्य आचार्य डा. लक्ष्मी नारायण महापात्रा जी एवं आदित्य कीर्ति त्रिपाठी जी के आचार्यत्व मे डेढ़ दर्जन बटुकों का शास्त्रीय विधि से यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित योगेश शुक्ल जी ने ज्योतिषाचार्य पं.रवि कुमार शर्मा जी द्वारा सम्पादित”श्री शुभ संवत 2077 पर्व पत्रिका” का विमोचन किया। मुख्य रूप से शशांक शेखर पाण्डेय, चोटी पण्डित, संतोष शर्मा, निधिश धर द्विवेदी, अवध, अश्वनी, अमित, सौरभ, कृष्णाचार्य, गौरीशंकर, आशीष, मनीष, हरीकान्त पाण्डेय, चंद्र्प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित थे ।


