Latest
ओम नमः शिवाय का गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम आज

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । ओम नमः शिवाय संस्था प्रयागराज की ओर से गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम गुरुवार को सुबह आठ बजे ईसीसी के पीछे गऊघाट पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मास्क के साथ शुरू होगा। पूज्य गुरुदेव ने बताया कि सबसे पहले शिष्य और श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक विधि विधान से करेगे।
उसके बाद गुरू पूजन कार्यक्रम शुरू होगा जो कि करीब दो घण्टे चलेगा। उसके पश्चात भगवान शिव की महिमा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और अंत में आशीर्वाद कार्यक्रम और भण्डारे के साथ गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम संपन्न होगा। गुरूदेव ने सभी शिष्यों और श्रद्धालुओं को निर्देश दिया है कि सभी लोग कार्यक्रम के दौरान लगाकर आयेंगे और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बीच-बीच में सेनेटराइज का भी प्रयोग करेगे।




