Latest

चार और शहरों के लिए प्रयागराज से उड़ान की तैयारी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज-रायपुर और प्रयागराज-देहरादून की फ्लाइट का संचालन शुरू करने के बाद अब प्रयागराज से नागपुर, इंदौर, लखनऊ और पटना की सीधी उड़ान फिर से शुरू करने की तैयारी है। यात्रियों की संख्या का हवाला देते हुए विमानन कंपनियों ने उड़ान शुरू करने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए केंद्र और प्रदेश के उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इन जगहों के लिए फ्लाइट कुंभ मेले के बाद से बंद कर दी गई थी। एक निजी विमानन कंपनी ने प्रयागराज से नागपुर, इंदौर, पटना और लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की थी। अप्रैल 2019 में चारों शहरों की इन उड़ानों को बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद हवाई सफर करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ तो निजी कंपनियों ने चारों शहरों के लिए उड़ाने संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी। अब प्रयागराज-रायपुर और प्रयागराज-देहरादून की फ्लाइट का का रिस्पांस अच्छा मिलने पर फिर से चार उड़ानों को बहाल करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक अनुमति नहीं मिली है। इसके लिए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से भी गुजारिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button