इलाहाबाद समाचारमेला समाचारराष्ट्रीयलोकप्रिय

अयोध्या में राम मंदिर किसी स्वप्न के पूरा होने जैसा, संतों ने जताया हर्ष

प्रयागराज। अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के गठन के बाद संतों में खुशी हजारों कल्पवासी और साधु संतों ने गंगा में किया दीपदान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी के अगुवाई में हजारों कल्पवासी और दण्डी संन्यासी ने राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद खुशी व्यक्त करते हुए गाय गंगा और गायत्री की रक्षा के साथ ही NRC CAA के समर्थन में श्री नागेश्वर धाम अन्नक्षेत्र पंडाल से हजारों की संख्या में साधु संत और कल्पवासी शोभायात्रा के लिए गंगातट पर पहुँचे।


इस दौरान शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कहा कि देश में NRC CAA का विरोध करने वाले लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। विरोध करने वाले लोग देश की एकता और अखंडता को प्रभावित करने का कुचक्र रच रहें हैं ।


ऐसे में सारे सनातन धर्म के साधु संत इसका पुरजोर जवाब देगें साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर ट्रस्ट बनने के लिए जो ट्रस्ट की घोषणा की गई है उससे साधु संत काफी खुश है और अब विश्वास हो गया है कि अयोध्या में जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए कार्य शुरू हो जायेगा।

इस मौके पर अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मास्वामी ने कहा कि देश पर जब जब खतरा मडराता है तो साधु संत अपना बलिदान देकर भी देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते रहते हैं।


महामंत्री शंकराश्रम ने कहा कई वर्षों से राम मंदिर के लिए संत लगातार आन्दोलन करते रहे लेकिन अब समय बिल्कुल नजदीक आ गया है अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा उन्होंने केन्द्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सनातन धर्मावलंबियों के लिए प्रयत्नशील है और संत भी उनके इस प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इस मौके पर दण्डी स्वामी रविन्द्रआश्रम, देवेन्द्र आश्रम, हरदेव आश्रम, ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, डॉ सुमन आश्रम , देवी निहारिका जी आचार्य धनंजय जी आदि हजारों के संख्या में कल्पवासी और साधु संत सामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button