ओम वाहेगुरु ऋषि का अन्न क्षेत्र दे रहा स्तुत्य सेवा, बन गई मिशाल
प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला )। माघ मेला पौष पूर्णिमा के स्नान कल्पवास के साथ संत महात्मा वापस लौटने लगे। अन्न क्षेत्र के नाम से विख्यात ओम वाहेगुरु ऋषि आश्रम द्वारा पौष पूर्णिमा पर्व पर भंडारे में विशेष रुप से प्रसाद ग्रहण कराया। उसके बाद दक्षिणा के साथ यात्रा में उपयोग होने वाले वस्तुओं को दिया ।

जैसे नाश्ता, मक्खन, साबुन ,झोली , इत्यादि सामानों के साथ बड़े महाराज जी ने विदा किया। ओम वाहेगुरु ऋषि आश्रम में हजारों की संख्या में साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही ओम वाहेगुरु ऋषि आश्रम द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का समापन हो गया । एक माह निरंतर प्रसाद वितरण कार्यक्रम चला ।

माह तक निरंतर लगभग 600 महिला पुरुष सहित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सहयोग दिया ।आश्रम के सभी सहयोगीयों द्वारा साधु संतों का आदर भाव से सेवा की । आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री सत्यम जी महाराज ने बताया आश्रम के सभी सहयोगी द्वारा एक माह तक पूरे मेला क्षेत्र में जहां जहां अन्न क्षेत्र चलाए जा रहे थे। वहां जाकर सहयोग करना और आश्रम की व्यवस्था को देखना ।
प्रसाद बनवाना, प्रसाद बनवाने के लिए सामग्री की व्यवस्था करना । सेवा भाव के साथ साधु संतों का सेवा की।





