Latestइलाहाबाद समाचारजरा हट केप्रयाग से जुडे प्रमुख स्थललोकप्रियसंत समागम

प्रयागराज आज साक्षी बना 2 महाबलियों के मिलन का, जनिये क्या हुआ आज

प्रयागराज, ( अनुराग शुक्ला )। प्रयागराज आज साक्षी बना 2 महाबलियों के मिलन का। प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हनुमानजी जी मिलने राजस्थान के भीलवाड़ा से 64 टन वजनी हनुमानजी पहुंचे मिलने।

हनुमान जी के मिलन के साक्षी बने स्वयं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बड़े हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरी। महंत नरेंद्र गिरी ने भगवान रूद्रावतार का विधिवत जलाभिषेक किया। चंदन वंदन और पुष्पराज के साथ वैदिक मंत्रों के साथ पूजन किया और आरती उतारी।

राजस्थान से चल कर ये विशालकाय हनुमानजी 20 दिनों में प्रयागराज पहुंचे हैं। प्रयागराज में इनका भव्य स्वागत हुआ ।अब भीलवाड़ा पहुंचने के बाद बजरंगबली के भव्य मंदिर बनाया जाएगा, और रुद्रावतार हनुमान्जी को उस मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक पल का गवाह अनुराग दर्शन समाचार भी बना । इस ऐतिहासिक पल की कवरेज की और महंत नरेंद्र गिरी से खास बात की साथ ही भीलवाड़ा के महंत बाबू गिरी से भी बात की। विशालकाय मूर्ति को देखने के लिए रास्तों में छोटे-छोटे समूह द्वारा पूजा अर्चना की गई श्रद्धालुओं की भीड़ विशालकाय मूर्ति को देखने के लिए प्रतीक्षा में खड़े रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button