आईटीआई नैनी में अप्रेंटिसशिप मेले का हुआ आयोजन
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 160 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और 28 बच्चों की मैच मेकिंग की गई। इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी।
मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि प्रत्येक घर को रोजगार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री की भी यही इच्छा है कि अंतिम पायदान में बैठे हुए व्यक्ति को पूरा लाभ मिले एवं कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार प्राप्त हो।
इस अवसर पर आए हुए प्रतिष्ठानों व अतिथियों और अभ्यर्थियों को प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने बधाई व धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन केके मिश्रा मंडलीय सलाहकार अप्रेंटिसशिप ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से एमएम कुरैशी, एस प्रसाद, श्रीमती नगीना सिंह, रामप्रीत राम, रामसमुझ, अमृतलाल साहू, अमृतलाल गुप्ता, विनोद कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे। साथ ही संस्थान के समस्त कर्मचारियों ने अपना भरपूर सहयोग देकर मेले को सफल बनाया।



