Latestइलाहाबाद समाचार

सपा के वरिष्ठ नेता नन्हें खां के इंतकाल पर सपाइयों ने शोक मनाया

प्रयागराज । समाजवादीपार्टी के वरिष्ठ नेता, चाका के पूर्व प्रमुख अब्दुल नजीर उर्फ नन्हें खां(88) का इंतकाल पर समाज वादी पार्टी के नेताओ ने शोक ब्यक्त किया है। वह चाका ब्लाक के प्रमुख पद पर 30 वर्षो तक पदासीन रहे और शहर दक्षिणी विधान सभा से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे ।


सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने कहा पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलेगी। शोक ब्यक्त करने वालो में सांसद कुँवर रेवती रमण सिंह, विधायक उज्ज्वल रमण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, हाजी परवेज हुसैन, दुर्गा गुप्ता, संदीप पटेल, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, पप्पू इसराइल, मो अस्करी, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, संतलाल वर्मा, आर. एन. यादव, आदि नेतागण ने शोक जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button