अतीतइलाहाबाद समाचार

बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर नैनी के सिपाही की मौत, पिस्टल गायब

नैनी प्रयागराज। क्षेत्र के एग्रीकल्चर पुलिस चौकी अंतर्गत ठकुरी का पुरवा, मोहब्बतगंज में यमुना कछार के पास बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली से एक सिपाही की कुचल कर मौत हो गई। उसकी सरकारी पिस्टल गायब है। घटना रात में करीब 9.30 बजे की है।

सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज , एसपी यमुनापार दीपेंद्रनाथ चौधरी और सीओ आशुतोष तिवारी मौके पर पहुच गए। घटना के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसे जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर ट्राली को निकाला गया।

एग्रीकल्चर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही रवि पांडेय (35) पुत्र सत्यदेव पांडेय निवासी बड़का लौहार, बड़हरा थाना, भोजपुर, आरा, बिहार अपने साथी हेडकांस्टेबिल मनोज राय, चौकी इंचार्ज एग्रीकल्चर तरुणेंद्र त्रिपाठी व एक अन्य दरोगा के साथ शुक्रवार रात मोहब्बतगंज के ठकुरी का पूरा गांव के यमुना कछार में हो रहे अवैध बालू खनन एवं परिवहन की सूचना पर पहुँचे थे।

अचानक पुलिस को सामने देख ट्रैक्टर ट्राली में बालू लादकर जा रहे लोग ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। पुलिस वालों ने पकड़ने के प्रयास किया तो उनकी गाड़ी बालू में फिसल गई। रवि पांडेय के साथ बैठा सिपाही पहले उतर गया। रवि ने बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने का प्रयास किया , उसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें दबकर सिपाही राजू पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। मौके पर आला अधिकारी पहुचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस मौके पर मिला ट्रैक्टर मोहब्बतगंज के राजबहादुर का है।

2011 बैच का सिपाही था रवि, पिस्टल अभी भी गायब
नैनी। दुर्घटना में मारा गया सिपाही रवि पांडेय वर्ष 2011 बैच का सिपाही है। नैनी में नियुक्ति 26 मार्च 2018 में नियुक्ति हुई है। उसकी पिस्टल नही मिली है। पुलिस जेसीबी मशीन के जरिये बालू हटवा कर गायब पिस्टल खोज रही है। हालांकि घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू है।

इनका कहना

आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी। सिपाही की मौत हुई है, दोषियों को बख्शा नही जाएगा। बालू खनन और परिवहन की सूचना पर दबिश देने पुलिस टीम गयी थी।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज
एसएसपी प्रयागराज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button