देश
हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र में फंसे कामगारों के बारे में मांगी जानकारी, जिलाधिकारियों को आंकड़े देने के निर्देश
मुंबई । महाराष्ट्र हाई कोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जिलों में फंसे प्रवासी कामगारों के बारे में जानकारियां जुटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी पूछा है कि क्या लॉकडाउन में फंसे इन मजदूरों की दैनिक जरूरतों की पूर्ति और उनकी मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है।




