गंगा तट से
आदिवासी परिवार के युवक–युवती का IPS चिराग जैन ने संपन्न कराया विवाह

परिवार की रजामंदी से थाना परिसर में संपन्न कराया विवाह
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यमुनापार घूरपुर थाना परिसर में आईपीएस चिराग जैन द्वारा आदिवासी परिवार के युवक युवती का दोनों परिवारों की रजामंदी के साथ विवाह संपन्न कराया गया । इस दौरान घूरपुर थाना परिषद में युवक युवती के परिजन तथा घूरपुर थाने का स्टाफ मौजूद रहा । आईपीएस चिराग जैन द्वारा युवक युवती के परिजनों के साथ थाने में मौजूद स्टाफ के साथ अन्य लोगों को मिठाई खिलाकर नव दंपत्ति को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देकर विदा किया गया ।बताया जा रहा है कि युवक युवती के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर हैं ।आईपीएस द्वारा कराए गए इस कार्य का स्थानीय लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

