कुंभगंगा तट सेमाघ मेला विशेष

सन्तो ने की आगामी महाकुंभ एवं गंगा की स्वक्षता पर चर्चा

मेला क्षेत्र (अनुराग शुक्ला)। माघ मेला क्षेत्र में आचार्य संप्रदाय में रामानुजाचार्य श्री घनश्यामचार्य जी महाराज जी के शिविर में वैष्णव संप्रदाय का सम्मेलन संपन्न हुआ।


सम्मेलन की अध्यक्षता रामानुजाचार्य घनश्याम आचार्य जी महाराज ने की। वैष्णव संप्रदाय के रामानुजाचार्य जगतगुरु विद्या भास्कर महाराज जी जगतगुरु स्वामी कृष्ण आचार्य जी महाराज और स्वामी राजाराम आचार्य जी महाराज सहित कई संत इस अवसर पर मौजूद थे।

सम्मेलन में गंगा की स्वच्छता पर और आगामी कुंभ मेला की तैयारी को लेकर चर्चाएं हुई। सम्मेलन में महाग्रंथ वेदांतकरिकवली का विमोचन भी हुआ।

सम्मेलन संपन्न होने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। सभी संत महात्माओं का भोजन प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात आगामी कुंभ मैं मुलाकात होगी ऐसा गंगा मैया से आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button